बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी राैतेला उस समय फिर से चर्चा में आ गई, जब क्रिकेटर ऋषभ पंत कार हादसे का शिकार हुए। पंत के स्वस्थ होने की कामनाएं चारों ओर से की गईं तो वहीं उर्वशी की मां भी पंत के लिए दुआ मांगती दिखीं।

इसका सबूत सामने भी आ गया, क्योंकि उर्वशी ने वीरवार को कोकिलाबेन अस्पताल से एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। जिसके बाद ऐसा कहा जाने लगा कि उर्वशी खुद को रोक नहीं पाईं और पंत से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गईं।

फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में Praying लिखा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफें कर रहे थे कि आखिर प्यार हो तो ऐसा। एक्ट्रेस क्रिकेट ऋषभ पंत के नाम के जरिए फेम कमाने का काम कर रही हैं।

जहां पंत को गंभीर रूप से लगी चोट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले सप्ताह उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिस कारण उनकी कार आग के हवाले हो गई थी। वहीं पत को पीठ में चोटें आईं, साथ दाहिने घुटने का लिगामेंट भी टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *