बॉलीवुड में स्टार्स के अफेयर की खबरें अक्सर उड़ती रहती है. कुछ बातें सच होती हैं, तो कुछ फेक रहती है. बीते दिनों साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और व‍िजय वर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों को किस करते देखा गया.

ये मुद्दा सोशल मीड‍िया पर चर्चा का व‍िषय बना गया. अब एक और जोड़ी की कुछ तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हुई है,  शाहरुख खान  के बेटे आर्यन खान  और दिलबर गर्ल नोरा फतेही  है. फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों स्टार्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

दुबई में पार्टी से नोरा की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें करण जौहर, सुहाना खान और आर्यन खान भी मौजूद थे. एक तस्वीर में नोरा एक महिला के साथ पोज दे रही थीं, जो बाद में आर्यन के साथ उसी ड्रेस में पोज देती दिखीं, इन बातों की अभी तक किसी की ओर से भी पुष्टि नहीं हुई है.

एक यूजर ने लिखा, ”अरे भाई ये क्या हो गया..अब अनन्या पांडे का क्या होगा, वो तो अकेली हो गई”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”नोरा की तो निकल पड़ी…उन्होंने एक बार कहा था कि वह तैमूर संग शादी करना चाहती हैं, लेकिन आर्यन खान सही है, सही है”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *