रबींद्र संगीत कलाकार सुमित्रा सेन का 89 वर्ष की आयु में मंगलवार सुबह कोलकाता में निधन हो गया। उनकी दो बेटियां, इंद्राणी सेन और सरबोनी सेन हैं, दोनों ही गायिका हैं।

  निधन की खबर उनकी छोटी बेटी सरबोनी सेन ने फेसबुक के जरिए सुबह करीब 4.30 बजे साझा की। सेन पिछले कुछ दिनों से शहर के एक अस्पताल में भर्ती थीं और सोमवार को वह घर लौट आईं।

महान गायिका का जन्म 7 मार्च, 1933 को हुआ था। बहुत कम उम्र से ही उन्होंने रवींद्र संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी और अपनी अलग शैली के लिए आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त की थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सिंगर का निधन मंगलवार को कोलकाता में उनके घर पर हुआ। वह पिछले लंबे समय से सेन सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं।  ब्रोको निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

अब सिंगर के निधन पर उनके फैंस और करीबी दोस्त-फैमिली के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री सहित कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।  इंद्राणी-श्रावणी भी बंगाल की फेमस सिंगर्स में एक है। दोनों प्रसिद्ध रवींद्र संगीत कलाकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *