नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और बॉलीवुड सेलिब्रेटीज अलग-अलग अंदाज में नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं मौनी रॉय इन दिनों दुबई में अपने पति सूरज नांबियार संग नया साल मना रही है।  उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह सूरज की बाहों में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बाहों से सूरज को हग किया है और सूरज एक्ट्रेस की कमर पर अपना हाथ रखे नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर कर मौनी ने कैप्शन में लिखा- ”साल भर नए रोमांच, वही सपने और बहुत कुछ… मेरी और मेरी तरफ से नया साल मुबारक हो. सिर्का ‘2023.”

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इसी साल 27 जनवरी को शादी रचाई थी। कपल की शादी दुबई में काफी धूमधाम से हुई थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *