भाजपा के कद्दावर नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि पार्टी में उनकी उपेक्षा की जा रही है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी अपनी ताकत है और कोई भी उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म नहीं कर सकता।

जिला मुख्यालय शहर कोप्पल के लिए रवाना होने से पहले येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में सवांददाताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, “इस बयान में कोई सच्चाई नहीं है कि मेरी उपेक्षा की जा रही है। मैं सभी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा हूं।”

उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि येदियुरप्पा ने पहले कोप्पल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल न होने का फैसला किया था।  उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। येदियुरप्पा ने कहा, “लोगों को मुझे आमंत्रित करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होना मेरा कर्तव्य है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *