बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है।सुप्रीम कोर्ट ने राज कुंद्रा के साथ ही मॉडल शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे और उमेश कामत को भी अश्लील सामग्री बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाने के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है।

 पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में इस बात का दावा किया गया था कि राज कुंद्रा ने मुंबई के आसपास स्थित पांच सितारा होटल में अश्लील फिल्मों की शूटिंग की और इसके बाद उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचा। राज कुंद्रा ने करोड़ों में यह डील की थी।

राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद उनके वकील की ओर से बयान सामने आया था। वकील ने कहा था कि इस बारे में उन्हें मीडिया से ही पता चला है और वे कानून के हिसाब से कोर्ट में पेश होकर चार्जशीट की कॉपी लेंगे।वकील का कहना था कि जो आरोप मीडिया रिपोर्ट्स और एफआईआर में बताए जा रहे हैं, उससे उनके क्लाइंट का लेना-देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *