दिशा पटानी  बीते कुछ दिनों से एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।एक्ट्रेस को कई दफा अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक के साथ स्पॉट किया जा चुका है।

दोनों की ट्यूनिंग और सोशल मीडिया पोस्ट्स को देख लोग ये मान रहे हैं कि ये रिलेशनशिप में हैं।  खुद अलेक्जेंडर ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही टाइगर श्रॉफ को लेकर भी बड़ी बात कहते नजर आए हैं।

अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक  ने दिशा पटानी संग अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है,’मैं साइबेरिया का रहने वाले हूं और पिछले 7 सालों से भारत में हूं। मेरी दिशा से मुलाकात मुंबई में हुई, तब वो भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ अपने कदम बढ़ा रही थीं।’

अलेक्जेंडर ने आगे कहा,’हम साल 2015 में साथ रहते थे।दिशा और हमारे दूसरे मॉडल दोस्त साथ में कमरा शेयर कर रहे थे। मैं और दिशा दोनों ही फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव हैं, यही कारण है कि हमारी दोस्ती भी गहरी हो गई। हम साथ जिम जाने लगे। लंच और डिनर भी साथ ही किया करते थे। हमने उस घर में काफी वक्त साथ गुजारा है।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *