असम के सांसद और AIUDF अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल की ओर से हिंदू महिलाओं को मुस्लिमों की तरह कम उम्र में शादी करके अधिक बच्चे पैदा करने के आपत्तिजनक बयान को लेकर राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा ने तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि हिंदू एक से ज्यादा शादी करके 20-25 बच्चे पैदा कर सकते हैं, लेकिन उनका खर्चा अजमल को उठाना होगा। साथ ही, उन्होंने मदरसों में आधुनिक शिक्षा पर भी अहम बयान दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने सरमा मोरीगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि मुस्लिम बच्चे डॉक्टर इंजीनियर बनें। हम ये नहीं चाहते हैं कि मुस्लिमों के बच्चे मदरसों में पढ़ने जाएं और ‘जुनाब’ या फिर ‘इमाम’ बनकर निकलें। हम चाहते हैं कि हिन्दू मुस्लिम एक समान आगे बढ़े।  मुस्लिम समाज को ऐसे नेताओं से सावधान रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *