‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन के खिताब को अपने नाम करने वाली दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही है।  लोगों को वो अपनी लाइफ में इतनी जल्दी मूव ऑन करेंगी कि ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद ही किसी और से सगाई कर लेंगी।

दिव्या की सगाई की खबर पर हर किसी को वरूण सूद के रिएक्शन का इंतजार था।दिव्या अग्रवाल ने4 दिसंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई करते हुए सबको चौंका दिया।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई शॉक्ड है क्योंकि वरूण से अलग होने के बाद किसी को भी इस बात का दूर दूर तक अंदाजा भी नहीं था कि दिव्या अपूर्व को डेट कर रही है या उनसे सगाई करने की कोई प्लानिंग कर रही है।

 हर किसी को बस वरूण सूद के जवाब का इंतजार था। वरुण ने ट्विटर पर एक इमोजी शेयर किया है। इस ट्वीट को अब दिव्या की सगाई पर वरूण के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें लोगों का तो यहीं मानना है कि वरूण ने एक शब्द कहे बिना ही अपनी सारी बात कह डाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *