देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी जल्द ही नये घर में शिफ्ट होंगे. कपल विशाल ड्राइंग रूम में खड़े दिख रहे है और उनके पीछे सारा सामान बिखरा दिख रहा है. ड्राइंग रूम काफी स्पेसियस और लग्जीरियस है.

बता दें कि देबिना जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई थी, तभी से वो नया आशियाना खोज रहे थे.  उन्हें अपने सपनों का घर मिल गया है. तसवीरों में उनका बालकनी भी दिख रही है.

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के इस घर में कई लाइट्स दिख रहे है और दीवारों को क्रीम कलर से पेंट किया गया है.तसवीरों पर यूजर्स नये घर के लिए उन्हें बधाई दे रहे है.

गुरमीत और देबिना ने इस साल अप्रैल में अपने पहली बेटी लियाना का स्वागत किया था. जिसके चार महीने बाद ही उन्होंने उनकी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की. 11 नवंबर को कपल ने दूसरी बेटी का स्वागत किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *