बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई थी। सिंगर के फैंस ये सुनकर टेंशन में आ गए थे कि अचानक उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया कि उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा।

सीढ़ियों से गिरने पर जुबिन नौटियाल को कई गहरी चोट आई थी। इस दौरान उनकी कोहनी टूट गई और पसलियों में चोट आई।  देर किए और बिना लापरवाही बरते सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इस हादसे के बाद जुबिन के दाहिने हाथ का ऑपरेशन हुआ है। अब उनकी हॉस्पिटल के बैड से पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।

दर्द में होने के बावजूद मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वक़्त ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  खुद सिंगर ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट से ये फोटो शेयर की है और अपने चाहने वालों को अपनी सेहत का हाल बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *