श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आई है कि जिस हथियार से श्रद्धा के टुकड़े-टुकड़े किये गये थे पुलिस ने वो हथियार बरामद कर लिया है।

इस अंगूठी को आफताब ने दूसरी लड़की को दिया था। यह लड़की फ्लैट पर आई थी। इस केस की जांच कर रही पुलिस के लिए यह अहम कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस इस केस में अहम सबूत लगातार ढूंढ रही है ताकि आफताब को उसके गुनाहों की सजा दिलाई जा सके। श्रद्धा की हत्या के बाद 30 से ज्यादा टुकड़े करने की बात कही जा रही है।

दिल्ली पुलिस को कुछ हथियार मिले हैं उनके बारे में कहा जा रहा है कि इन्हीं हथियारों से श्रद्धा को कई टुकड़ों में आफताब ने काटा था और फिर उसके शव के टुकड़ों को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या की थी जिसके बाद उसके शव के टुकड़े कर इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *