बॉलीवुड की अभिनेत्री तबस्सुम का निधन हो गया और  दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया। दोनों के निधन पर सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उन्होंने कहा कि विक्रम गोखले और तबस्सुम जैसे महान प्रतिभाशाली के कलाकारों के जाने से सिनेमाजगत वीरान हो गया है।अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग में तबस्सुम और विक्रम गोखले को याद किया।

उन्होंने लिखा- ‘दिन दुख से भरे हुए हैं… दोस्तों और सहयोगियों…महान योग्य कलाकार हमें दिन-ब-दिन छोड़ देते हैं.. और हम सिर्फ देखते और प्रार्थना करते हैं…वे हमारे जीवन में आए…उन्होंने अपनी भूमिका निभाई और मंच को खाली छोड़ चले गए.

बता दें कि विक्रम गोखले अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म अग्निपथ और कई मराठी व हिंदी फिल्मों भी नजर आ चुके हैं।  ‘अग्निपथ’ के बाद उनके साथ 1992 की फिल्म ‘खुदा गवाह’ में भी नजर आ चुके हैं। बीते दिन विक्रम गोखले का पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *