कुशीनगर शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल की एक छात्रा  को दोपहर में लगभग एक बजे विद्यालय की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। उस समय विद्यालय में छुट्टी हुई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस और विद्यालय परिवार ने एक निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

वह जमीन पर गिरते ही बेहोश हो गई। उसे खून से लथपत देख छात्र-छात्राएं शोर मचाने लगे। उसके बाद वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। छात्रा को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गयाहै।

विद्यालय के कोआर्डिनेटर बोले सेंट जेवियर्स स्कूल के कोआर्डिनेटर एवं इंचार्ज कुंदन सहाय ने बताया कि विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। गरिमा चतुर्वेदी 11वीं बायो की छात्रा है। उसे एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। छात्रा के परिजन उसके साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *