सोने की कीमतों में सोमवार को गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स 73 रुपये या 0.14 फीसदी गिरकर 52,515 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.

एमसीएक्स पर Silver की कीमत 0.78 फीसदी या 472 रुपये की गिरावट के साथ 60,403 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व से नीतिगत दरों में बढ़ोतरी के संकेत मिले.

स्पॉट गोल्ड 0.2 फीसदी गिरकर 1,746.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.  10 बजे के करीब, यूएस डॉलर इंडैक्स फ्यूचर्स 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 107.200 पर था. रुपया अपने पिछले बंद के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.85 पर पहुंच गया.

सोने में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जब तक फेडरल रिजर्व से किसी तरह का साफ संकेत नहीं मिलता है. उम्मीद से ज्यादा मजबूत रिटेल सेल के डेटा ने अमेरिका में आक्रामक ब्याज दरों में बढ़ोतरी को कम किए जाने की कुछ उम्मीदों को खत्म कर दिया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *