Wednesday, October 23, 2024 at 1:56 PM

अमेजन और ट्विटर के बाद अब इस कम्पनी ने की कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी

मेटा, अमेजन और ट्विटर के बाद अब बड़ी टेक कंपनी सिस्को ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी अपने 5 प्रतिशत करीब 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। पहले मेटा ने करीब 11,000 और अमेजन ने 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया है।

 सिस्को के पास अभी करीब 83,000 वर्कफोर्स है जिनमें से कंपनी करीब 4,100 नौकरियों में कटौती करने की तैयारी कर रही है। यह छंटनी पुनर्संतुलन अधिनियम के व्यवसायों का अधिकार के तहत की जा रही है।इस सप्ताह अपनी पहली तिमाही की आय रिपोर्ट (Q1 2023) में, सिस्को ने राजस्व में 13.6 बिलियन डॉलर की सूचना दी है।

  • ट्विटर- कंपनी ने करीब 50 फसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। करीब 3700 लोगों की छंटनी की गई है।
  • मेटा- मेटा से करीब 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।
  • नेटफ्लिक्स- 500 कर्मचारियों को निकाला गया।
  • एलएंडटी- कंपनी ने 5 फीसदी वर्कफोर्स घटाया है।
  • इंटेल- कंपनी 20 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है।
  • सी-गेट- कंपनी ने 8 फीसदी कर्मचारियों की छंटने करने की तैयारी कर ली है। करीब 3,000 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।
  • लिफ्ट– पिछले एक महीने में ही कंपनी ने 13 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। करीब 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला ।
  • स्ट्राइप – कंपनी 14 फीसदी वर्कफोर्स कम करने की तैयारी कर रही है, इससे करीब 1,120 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी।
  • ओपनडोर – कंपनी 18 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है, इससे 550 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

Check Also

वैश्विक तनाव व फेड की ओर से ब्याज दर में कटौती की अटकलों के बीच सोना फिर रिकॉर्ड हाई पर, जानें भाव

भारत में सोने की कीमतें गुरुवार को ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज …