बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के घर जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है। लाडली बेटी आइरा खान और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे अब शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर इस बॉलीवुड स्टार्स वाली फैमिली और आइरा खान और नुपुर शिखरे की सगाई की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

जहां सुपरस्टार आमिर खान के अलावा उनकी दोनों एक्स वाइव्स रीता दत्ता और किरण राव नजर आईं। इसके अलावा आमिर खान की मां जीनत हुसैन भी इस पार्टी में अपनी पोती को आशीर्वाद देने पहुंची थीं। साथ ही फिल्म स्टार और आमिर खान के भांजे इमरान खान भी इस इवेंट में शिरकत करते दिखे। वहीं, फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने भी इस पार्टी में हिस्सा लिया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल होने लगी हैं।

आमिर खान की बेटी आइरा खान और नुपुर शिखरे की सगाई मुंबई में ही की गई है।आमिर खान के अलावा इस पार्टी में सबकी नजर उनकी दोनों पूर्व पत्नियों रीता दत्ता और किरण राव पर रही। इनके साथ ही आमिर खान की मां जीनत हुसैन भी व्हील चेयर पर अपनी पोती को आशीर्वाद देने पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *