आईपीएल 2023 आयोजित होने से पहले  मिनी ऑक्शन से पहले बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने अपने दो स्टार खिलाड़ियों के कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ ट्रेड कर दिया है।

हार्दिक पांड्या की टीम ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज को केकेआर के दे दिया है।फर्ग्यूसन टी20 क्रिकेट में तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार हैं और लगातार 150 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने में माहिर हैं। उन्हें गुजरात की टीम ने 10 करोड़ की मोटी रकम के साथ खरीदा था.

फर्ग्यूसन पहले केकेआर के साथ ही थे। वह 2019 से 2021 तक लगातार तीन साल तक कोलकाता के साथ ही रहे और इस दौरान 18 मैचों में 21 विकेट झटके। सलामी बल्लेबाज गुरबाज की तो उन्हें किसी मैच में मौका नहीं मिला। अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज को गुजरात ने उनकी 50 लाख रूपये की बेस प्राइस के साथ अपने साथ जोड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *