नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना जो लाखों लोगों के दिलों की धड़कन हैं, छोटी सी गलती होने पर लोग उन्हें ट्रोल करने में मिनट नहीं लगाते। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर किया और बताया कि उन्हें नेगेटिविटी कैसे प्रभावित करती है।

रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपने चेहरे पर मास्क लगाए की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘पिछले कुछ दिनों, हफ्तों, महीनों या फिर शायद सालों से कुछ चीजें मुझे बहुत परेशान कर रही हैं। ‘

अपने लिए फैल रही अफवाहों को लेकर भी रश्मिका ने पोस्ट में लिखा- ‘ये सब दिल तोड़ने वाला है। मुझे ट्रोल किया जाता है और खासतौर पर उन चीजों के लिए मेरा मजाक बनाया जा रहा है जो मैंने नहीं बोलीं। इंटरव्यूज में कही गई मेरी बातों को गलत तरीके से फैलाया जा रहा है। इससे ना सिर्फ मुझपर बल्कि इंडस्ट्री के अंदर और बाहर के लोगों के साथ मेरे रिश्ते पर भी असर पड़ता है।

आखिर ने उन्होंने लिखा- ‘मुझे पता है कई लोग मुझसे प्यार करते हैं और उनका प्यार ही मुझे हिम्मत देता है। इसी ने मुझे हिम्मत दी है आज बोलने की। मेरे मन में सभी के लिए प्यार है जो मेरे आस-पास हैं जिनके साथ मैं रहती हूं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *