बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना  एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं. आयुष्मान अपनी आने वाली फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं.

इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है,जिसे देख फैंस की बेताबी बढ़ गई है.  एक्शन से भरपूर इस फिल्म में बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार भी फिल्म में नजर आएंगे.

 सच साबित होती हैं तो पहली बार होगा जब अक्षय और आयुष्मान एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे.बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि फिल्म का टाइटल ‘एन एक्शन हीरो’ है .

हिंदी सिनेमा के ऑरिजनल एक्शन हीरो अक्षय कुमार की उपस्थिति के बिना कोई उस टाइटल के साथ फिल्म कैसे बना सकता है. रिपोर्ट में ये बताया गया है कि अक्षय ने पहले ही फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए शूटिंग कर ली है जो आयुष्मान के कैरेक्टर और नजरिए में बदलाव लाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *