कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म फोन भूत को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीतने वाला है। इसके साथ जाह्नवी कपूर की मिली और सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्सएल रिलीज हुई थी।

फोन भूत अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। रिलीज के बाद से ही ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के लिए कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत ने खूब प्रमोशन किया है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है,  जिस रफ्तार से फिल्म चल रही है, उससे लग रहा है कि ये अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी।

ओपनिंग डे पर फोन भूत ने 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन 2.75 करोड़, तीसरे दिन 3.05 करोड़, चौथे दिन 1.34 करोड़, पांचवें दिन 1.52 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 11.86 करोड़ रुपये हो गया है।

फोन भूत 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से कैटरीना कैफ ने एक लंबे ब्रेक के बाद वापसी की है।  विदेश में फिल्म को 500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *