मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके जाने से नाखुश चल रहे भाजपा नेता ने जहर खाकर जान दे दी। उनका शव गांव के बाहर जंगल में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया।

 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, इसलिए भाजपा नेता परेशान चल रहे थे। देर शाम पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने में केस दर्ज कर लिया।

पत्नी और ससुराल वाले अमित पर दबाव बना रहे थे कि वह रुद्रपुर में ही नौकरी करे। जबकि वह गांव में ही रहना चाहता था। पिता ने बताया कि भैयादूज पर अमित अपनी पत्नी को बुलाने गया था, लेकिन उसने आने से मना कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। एसओ मूंढापांडे अमित कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर पत्नी समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।थाना मूंढापांडे के गांव भीतखेड़ा निवासी अमित कुमार (26) पुत्र वीरपाल भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र प्रभारी थे।

करीब ढा़ई वर्ष पूर्व अमित कुमार की शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर के पहाड़गंज निवासी कंचन के साथ हुई थी। उनके एक दस वर्ष का बेटा श्रेयांश हैं। परिजनों के अनुसार अमित कुमार एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *