एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड-हॉलीवुड सभी जगह अपने नाम का डंका बजाया है. उन्होंने अपने काम से पूरी दुनिया में अपनी पर्सनैलिटी बनाई है. ग्लोबल आइकन मानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं.फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. फैंस ने एक्ट्रेस को हॉलीवुड दीवा कहा है. जैसे ही प्रियंका चोपड़ा इवेंट में पहुंची तो फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया.

ऐसे में अगर वह अपने घर यानी अपने देश लौटती हैं तो इससे ज्यादा खुशी की बात उनके फैंस के लिए क्या होगी. प्रियंका चोपड़ा मंगलवार की सुबह तड़के मुंबई अपने घर पहुंची हैं. उनकी झलक को कैमरे में कैद करने के लिए सुबह से ही पैपराजी मुंबई एयरपोर्ट पर जमा था.

प्रियंका का लुक भी काफी स्टाइलिश लग रहा था.सोशल मीडिया पर इस वक्त हर जगह प्रियंका की ही तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. उनके चाहने वाले उनके बालों से लेकर नाखूनों तक की तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

अपने दिन की बात फैंस अपने कमेंट के जरिए बोल रहे हैं. जहां कुछ लोगों को प्रियंका का ये स्वैग काफी भा रहा है, कई लोग तो उनकी बेटी को लेकर भी कमेंट्स कर रहे हैं.जैसे ही प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट से बाहर आईं, सभी ने अपने कैमरा खोल लिए. ऐसे में प्रियंका के चेहरे की बड़ी-सी मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया. एक्ट्रेस के चेहरे पर घर लौटने की खुशी साफ झलक रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *