गुजरात में मोरबी पुल हादसे के दौरान एक शख्स ने अपनी बहादुरी के दम पर करीब 60 लोगों की जिंदगियां बचाईं। यह युवक खुद उस हादसे के पीड़ितों में से एक है जिसमें 135 लोगों की जान चली गई।नईम शेख पुल गिरने की घटना में खुद भी घायल हो गए। वह फिलहाल मोरबी के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

दूसरों को बचाने लिए अपने जीवन को खतरे में डालने वाले इस युवा का नाम नईम शेख है।  उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 50-60 लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला।नईम ने बताया कि हादसे के वक्त वह अपने 5 दोस्तों के साथ पुल पर ही मौजूद था। इस घटना में उसके एक दोस्त की भी मौत हो गई।

उन्होंने कहा, ‘मुझे तैरना आता है। मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर करीब 50-60 लोगों को नदी से बाहर निकाला। यह हृदय विदारक घटना थी। जब मैं लोगों को सुरक्षित स्थान पर ला रहा था, उसी दौरान मुझे चोट लग गई। इसके बावजूद हमने कोशिश जारी रखी।’

इस घटना में उसके एक दोस्त की भी मौत हो गई।नईम शेख पुल गिरने की घटना में खुद भी घायल हो गए। वह फिलहाल मोरबी के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। नईम ने बताया कि हादसे के वक्त वह अपने 5 दोस्तों के साथ पुल पर ही मौजूद था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *