सलमान खान के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वो ‘बिग बॉस16’ में फिर से दिखेंगे. इस एपिसोड में कैटरीना कैफ के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी ‘बिग बॉस 16’ में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर आएंगे।

पिछले हफ्ते करण जौहर को वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करते देखा गया था क्योंकि सलमान खान डेंगू से पीड़ित थे।सलमान खान प्रतियोगियों के साथ बातचीत करेंगे और उनकी पूरे सप्ताह की गतिविधियों का विश्लेषण करेंगे। कैटरीना और पूरी कास्ट अपनी फिल्म ‘फोन भूत’ का प्रमोशन करेगी।

सूत्र ने कहा, ”प्रोगामिंग टीम को बताया गया है कि सलमान शुक्रवार व शनिवार के एपिसोड के लिए आज दोपहर को शूटिंग करेंगे. इस एपिसोड में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी फिल्म ‘फोन भूत’ का प्रचार करते नजर आएंगे.” बिग बॉस 16 की मान्या सिंह कहती हैं, “क्या आपको सच में ऐसा लगता है कि वो दोनो रिश्ते असली हैं?” जैसा कि वह टीना दत्ता-शालिन भनोट और गौतम विग-सौंदर्य शर्मा की निकटता के बारे में बात करती है .

इस सप्ताह के लिए नामांकित प्रतियोगियों में अब्दु रोज़िक, गौतम विग, गोरी नागोरी, निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा और टीना दत्ता शामिल हैं। श्रीजिता डे और मान्या सिंह पहले ही ‘बिग बॉस 16’ से बाहर हो चुके हैं।बता दें कि एक्टर 2010 से ‘बिग बॉस’ को होस्ट कर रहे है. इस शो में उनकी जगह अभी तक कोई ले नहीं पाया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *