एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस लंबे समय से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसी हुई हैं। अक्षय कुमार की मूवी राम सेतु की लीड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। आज दिल्ली कोर्ट में जैकलीन फर्नांडिस की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है।

200 करोड़ के ठगी मामले में एक्ट्रेस की ओर से दायर जमानत याचिका पर आज यानी 22 अक्टूबर को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी। एक्ट्रेस कोर्ट में दोपहर 2 बजे पेश होंगी। पटियाला हाउस कोर्ट से जैकलीन की मिली जमानत का ईडी विरोध भी कर सकती है। इससे पहले पिछले महीने ही एक्ट्रेस को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी।

 अक्षय कुमार की राम सेतु के अलावा जैकलीन फर्नांडिस ‘क्रेक’ नाम की मूवी में भी दिखाई दे सकती है। मूवी राम सेतु में जैकलीन फर्नांडिस और अक्षय कुमार के साथ-साथ नुसरत भरूचा और साउथ स्टार सत्यदेव कांचराना भी दिखाई देने वाले है।17 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने चार्जशीट दाखिल की, जिसमें उन्होंने जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बताया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें समन भेजा था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद जैकलीन के वकील ने उनकी जमानत याचिका दायर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *