इंडस्ट्री में करीब एक दशक से काम कर रहीं खूबसूरत एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की शादी की खबरें चर्चाओं में हैं।लेकिन वेडिंग डेट और दूल्हे के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

कोई मिल गया फिल्म से पॉपुलर हुईं हंसिका शादी करने जा रही हैं इस बात की जानकारी इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट में दी गई। खबर के मुताबिक, हंसिका राजस्थान में स्थित 450 पुराने मशहूर फॉर्ट एंड पैलेस में शादी रचाएंगी।

शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, शादी के लिए इस फोर्ट को बुक कर लिया गया है। बता दें इस बारे में फिलहाल हंसिका की ओर से कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है।लेकिन आपको ये ज़रूर बता दे, कि कहा जा रहा है कि हंसिका का दूल्हा किसी पॉलिटिशियन का बेटा है और वो एक बिजनेसमैन है।

फिलहाल हंसिका ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी बनाई हुई है। चर्चा है कि हंसिका की ये वेडिंग काफी रॉयल होने वाली है। राजस्थान के जयपुर में स्थित इस पैलेस का नाम मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस है। ये जयपुर के लग्जरी वेन्यू में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *