बिग बॉस 16 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान के शो में गेस्ट बनकर थैंक गॉड की टीम यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाले हैं। इन दिनों सिद्धार्थ और कियारा के शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। शो में सलमान खान ने सिद्धार्थ को चिढ़ाते हुए दोनों की शादी पर मुहर लगा दी है।

दोनों ने बिग बॉस 16 के स्टेज पर जमकर धमाल मचाया और बिग बॉस कंटेस्टेंट को भी खूब नचाया। आइए आपको दिखाते हैं बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो। शो में सलमान ने सिद्धार्थ को शादी की बधाई दी है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने कहा कि, शादी मुबारक रखो, कितना कियारा…सॉरी पियारा डिसीजन आपने लिए है, किसके आडवाणी..मेरा मतलब एडवॉइस पे लिया है.?

सिद्धार्थ ने अब्दू को टास्क दिया कि उन्हें बेडरूम से हर कंटेस्टेंट के दो दो खाने का सामान उठाकर लगाना है। वह साजिद के साथ मिलकर खाने का आइटम उठाकर लाते हैं। इस टास्क को अब्दू जीत भी जाते हैं और उन्हें बर्गर भी मिलता है।एक अन्य वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह ने थैंक गॉड के गाने मनिके मागे हिते पर सभी को डांस करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *