बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपनी रिलेशनशिप की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सबा के साथ पहली फोटो शेयर की है।करवा चौथ वाले दिन यानि की कल ऋतिक ने अपने गर्लफ्रेंड संग एक क्यूट सी फोटो पोस्ट करके लोगों का दिल जीत लिया।

ये फोटो उनके लंदन वेकेशन की है। इसमें ऋतिक सेल्फी ले रहे हैं, वहीं सबा बेंच पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ लोग एक्टर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एकबार फिर सबा को ट्रोल कर रहे हैं।

हाल ही में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ ऋचा और अली फजल के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान सबा ग्रीन कलर की सलवार सूट में नजर आई थी। ऋतिक ने रिसेप्शन में सबा के हाथों में हाथ डालें एंट्री की थी। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज-वीडियोज खूब वायरल हुई थी। कुछ यूजर्स ने सबा के लुक के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया था।

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में एक यूजर के कमेंट को शेयर भी किया था।अब इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स इस फोटो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये लड़की कौन है?’ दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, ‘इसलिए आपकी मूवी नहीं चलती।’ तीसरे ने लिखा, ‘भूखी लग रही है कोई थाली रख दे दो।’ वहीं कई लोग दोनों की जोड़ी पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *