गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी जोर अजमाइश में लगी हुई हैं। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने भी इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है।कुल 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी गुरुवार को गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तीन ‘‘गौरव यात्राओं’’ को हरी झंडी दिखाएंगे।यह यात्रा सोमनाथ मंदिर कस्बे में संपन्न होगी। इसके बाद वह शाम में नवसारी जिले के उनाई से दो अन्य गौरव यात्राओं का शुभारंभ करेंगे।

उनाई से एक यात्रा राज्य के आदिवासी क्षेत्र से होते हुए अंबाजी मंदिर तक जाएगी, दूसरी यात्रा खेड़ा जिले के फागवेल मंदिर शहर में पहुंचेगी।भाजपा के केंद्रीय मंत्री और राज्य इकाई के नेता अलग-अलग जगहों पर यात्रा में शामिल होंगे।

भाजपा ने आठ से नौ दिनों की कुल पांच गौरव यात्राओं की योजना बनाई है।गुजरात में जल्द चुनाव हो सकते हैं और ऐसे में भाजपा की यह ‘गौरव यात्रा’ काफी अहम मानी जा रही है। जेपी नड्डा ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया।शाह अहमदाबाद जिले के जंजारका से एक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर कस्बे में संपन्न होगी। इसके बाद शाम में वह नवसारी जिले के उनाई से दो अन्य गौरव यात्राओं का शुभारंभ करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *