बिग बॉस 16 में हर बार की तरह इस बार भी लव स्टोरी की शुरुआत होने लगी है। शालीन भनोट ने टीना दत्ता के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था।अब शालीन के इस बयान पर दलजीत ने ट्वीट किया है और अपने एक्स- हस्बैंड की पोल खोल दी है।

दलजीत ने अपनी भड़ास निकलते हुए लिखा, ‘नहीं, मैं तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड नहीं हूं शालीन। अपने बच्चे के लिए महीने में या दो महीने में मिलना दोस्ती नहीं कहलाता। तुम्हारी लव लाइफ के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं, लेकिन अपने फिक्शंस और स्टोरीज से मुझे दूर रखो। और तुम इसे फनी बता रहे हो? सच में? टीना तुम्हारे लिए कोई हार्ड फीलिंग नहीं है।’

बातचीत के दौरान टीना ने उनकी एक्स वाइफ के बारे में जानना चाहा तो शालीन ने बताया कि उनकी रिलेशनशिप एब्यूजिव नहीं था बल्कि उनकी एक्स-वाइफ अभी भी उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। अब शालीन के इस बयान पर दलजीत का रिऐक्शन आया है।

उन्होंने ट्वीट करके भड़ास निकाली है और लिखा है कि शालीन उन्हें इन सबसे दूर ही रखें तो अच्छा है। दलजीत ने यह भी लिखा है कि उनके मन में टीना को लेकर कोई बुरी फीलिंग नहीं है।अब दलजीत के इस ट्वीट ने शालीन के झूठ का भांडा फोड़ दिया है। वही सोशल मीडिया यूज़र्स अब शालीन भनोट को ट्रोल कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *