दीपिका पादुकोण  और रणवीर सिंह  लंबे समय से अपने फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं.  वे बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल में से एक हैं. वे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं.दीपिका पादुकोण ने हाल ही में पॉडकास्ट के दौरान कुछ ऐसा बोला है, जिसने सभी अफवाहों का खंडन कर दिया है।

कुछ दिनों पहले उनके अलग होने की अफवाहें इंटरनेट पर छाई हुई थीं. बाद में, रणवीर और दीपिका के इंस्टाग्राम पोस्ट से साबित हो गया कि वे अभी भी साथ हैं.एक्ट्रेस ने ‘डचेस ऑफ ससेक्स’, मेघन मार्कल के साथ एक पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया है।

इसी दौरान वो पति रणवीर सिंह को लेकर काफी कुछ कहती नजर आई हैं। दीपिका ने कहा,’रणवीर सिंह काम की वजह से कही गए हुए थे, अब वो वापस आ गए हैं और मुझे देखकर उनका चेहरा खुशी के मारे खिल जाएगा।’

दीपिका हाल में मेघन मार्कल के पॉडकास्ट में दिखाई दीं, जहां उन्होंने इंटरनेट पर तलाक की सभी दावों का खंडन किया. बॉलीवुड दिवा ने मेघन से कहा कि उनके पति रणवीर एक हफ्ते बाद उन्हें देखकर खुश होंगे. इसके साथ ही एक्ट्रेस दोनों की बॉन्डिंग को लेकर भी काफी अच्छी बातें कहती नजर आई हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *