बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने  ट्विटर छोड़ने की घोषणा की। करण जौहर के इस फैसले से जहां कई फैन्स नाराज है, तो कईयों ने उन्हें एक बार फिर ट्रोल भी किया। करण जौहर पर विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। विवेक ने अपने इस ट्वीट पर उनको टैग नहीं किया है।

उनके इस ट्वीट से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने करण जौहर पर तंज कसा है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने पहले ट्वीट पर लिखा, “जीतने वाले कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी नहीं जीतते”।

ट्विटर छोड़ने की अनाउंसमेंट करते हुए करण जौहर ने पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट में लिखा था कि पॉजिटिव एनर्जी की ओर जगह बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा हूं।

गुडबाय ट्विटर! इस पोस्ट को शेयर करने के बाद करण जौहर ने तुरंत ट्विटर अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया। करण जौहर के ट्विटर पर लगभग 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते थे।

विवेक अग्निहोत्री यहीं नहीं रूके उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट पर लिखा, “मेरा मानना है कि सकारात्मक ऊर्जा की तलाश करने वाला एक सच्चा व्यक्ति सोशल मीडिया को पूरी तरह से छोड़ देगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *