बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं.आलिया भट्ट ने अपनी गोद भराई के दिन पीले रंग का ट्रडिशनल यलो सूट पहन रखा था जबकि रणबीर कपूर ने बेबी पिंक कुर्ता पहन रखा था। एक बार फिर रणबीर और आलिया की जोड़ी तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आई है।

आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर साहणी भी अपनी भाभी आलिया की गोद भराई में शामिल हुईं।बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल 2022 को आलिया और रणबीर कपूर की शादी धूमधाम से हुई। आलिया ने येलो रंग का अनरकाली सूट पहना है, तो पापा रणबीर कपूर पीच रंग के ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रहे हैं.

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा और आलिया के कुछ दोस्तों ने उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटोज में आलिया बहुत सुंदर लग रही हैं.शादी के बाद जून में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से शेयर की। सासु मां नीतू कपूर ने भी दिखाई है बहू की गोद भराई की झलक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *