सोनू सूद मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर का मजा उठा रहे हैं। एक्टर की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं। कभी वो स्टेशन पर बैठे डॉग पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं तो कभी ट्रेन में बैठकर हवा खा रहे हैं।

इस वीडियो में सोनू सूद (Sonu Sood) रेलवे स्टेशन पर एक बेंच पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। फिर वो वीडियो शूट करने वाले से मजेदार अंदाज में कहते हैं, ‘अरे क्या बात है भैया। डिस्टर्ब कर रहे हो यार। स्टेशन पर भी कोई चैन से लेटने नहीं देता। पर एक बात सच्ची बताऊं क्या, ये स्टेशन की जिंदगी। हम लोग अभी बोईसर में हैं। रात के 10 बज रहे हैं। शूटिंग पैकअप किया और जो जिंदगी यहां की है, वो कहीं की नहीं है।’

एक्टर की बस एक सही बात लोगों को बिल्कुल हजम नहीं हो रही है। इसी को लेकर लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया है।सोनू सूद की ये बात कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है। एक ने ट्वीट कर लिखा, ‘मतलब कुछ भी।’ कुछ लोगों ने ये भी कॉमेंट किया है कि ‘लेकिन सर आम आदमी के लिए बहुत सी दिक्कतें है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *