बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में शुमार ऋचा चड्ढा और अली फजल ने हाल ही लखनऊ में अपनी शादी का एक शानदार जश्न रखा, जिसमें परिवार और रिश्तेदार के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए।अली ने पैनल वाले गोल्ड और बेज शेरवानी पहनी हुई है और ऋचा ऑफ व्हाइट आउटफिट में नज़र आई।

यह जोड़ा लखनऊ के लिए रवाना हुआ, जहां ऋचा के नाम पर अली के परिवार द्वारा एक शाम के कार्यक्रम आयोजन किया गया। शाम की शुरुआत राजस्थान के साबरी ब्रदर्स द्वारा ऊर्जा से भरपूर कव्वाली प्रस्तुति के साथ हुई।ऋचा चड्ढा और अली फजल की दिल्ली में मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी हुई थी, जिसके बाद कपल लखनऊ पहुंचा। लखनऊ में ऋचा चड्ढा के ससुरालवालों ने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी।

सजावट अवधी लखनवी संस्कृति की प्रशंसा में थी जिसमें सुनहरे कस्टम मेड ड्रेप्स, झूमर कैंडल होल्डर थे। भोजन को लखनऊ के एक हेरिटेज परिवार द्वारा संचालित होटल लेबुआ द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार किया गया था

सोमवार यानी 3 अक्टूबर को ऋचा चड्ढा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। ऋचा ने मरून कलर का सूट पहना हुआ था। माथे पर बिंदी और हाथों में लाल सुर्ख मेहंदी लगाए हुए ऋचा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *