कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म ‘आशिकी 3’  के चलते सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की घोषणा होने के बाद से ही कार्तिक के अपोजिट लीड एक्ट्रेस के रोल पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है, जिसको लेकर रोज नए नाम सामने आ रहे हैं। बी-टाउन में हमें कई दादी-पोते, नानी-नाती की जोड़ियां देखने के लिए मिलेगी। वहीं अब इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन और उनकी नानी का नाम भी शामिल हो चुका है।

कार्तिक अपनी शूटिंग और बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपनी नानी के घर जबलपुर जा पहुंचे हैं। जहां से एक्टर ने अपनी नानी की झलक फैंस के साथ साझा की है।कार्तिक आर्यन  ने अपने इंस्टा अकाउंट से 4 फोटोज की सीरीज शेयर की है।हाल ही में कार्तिक ने अपनी नानी के साथ कुछ फोटोज शेयर की जो इस वक़्त चर्चा में बने हुए है।

कार्तिक हाल ही में जबलपुर अपने चचेरे भाई का विवाह अटैंड करने के लिए गए थे। जहां उन्होंने समय निकालकर अपनी मां के मायके यानि ननिहाल का रुख भी कर चुके है। नानी से मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर साझा कर दिया है।इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘नानी आर्यन..मेरे जीवन के पहले पांच साल फिर से जी रहे हैं..#नानी का घर’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *