आज के समय में हर व्यक्ति अपनी हेल्थ के प्रति अधिक सचेत हो गया है और शायद यही कारण है कि व्यक्ति व्यायाम से लेकर खान−पान तक हर चीज में अधिक सजगता बरतने लगा है। वर्तमान में, लोग ऐसे खाद्य सामग्री व पेय पदार्थों को डाइट में शामिल करते हैं तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ लाभों के बारे में−

यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि ग्रीन टी का सेवन ओरल हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी है। इसका सेवन करने से पेरियोडोंटल, बैक्टीरियल प्लॉक आदि को नियंत्रित होता है।

ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्टअप होता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्त इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करते हैं और वजन जल्द कम होने लगता है।

ग्रीन टी शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर व्यक्ति को बीमारियों से लड़ने के लिए सक्षम बनाता है। ऐसा इसमें मौजूद कैटेकिन के कारण होता है। चूंकि ग्रीन टी व्यक्ति के इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाती है, जिसके कारण ऑटोइम्युन रोगों के होने की संभावना कई गुना कम हो जाती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *