हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पड़ने वाले दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की जान चली गई।कार के असंतुलित होकर हरियाणा रोडवेज की बस से टकराने से यह हादसा हुआ है।

साल्हावास कट पर हरियाणा रोडवेज की बस ने ब्रेजा कार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में महेश (23), सचिन (25), सोनू (24), कपिल (20), नितेश (21) शामिल है। ये सभी रेवाड़ी के ही गांव लाधूवास के रहने वाले है।

हादसे में मरने वाले पांचों युवक ब्रेज कार में सवार थे। जबकि हरियाणा रोडवेज की बस में सवार 11 यात्रियों को चोटें आई है।घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। अचानक असंतुलित होकर जयपुर से दिल्ली जा रही बस को टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक युवक की गर्दन ही धड़ से अलग होकर सड़क पर आ गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *