बॉलीवुड में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद एक और स्टार कपल ऋचा चड्ढा और अली फजलजल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें, इस कपल की शादी की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है।अपनी शादी को लेकर दोनों सेलेब्स लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के फैंस भी इस वेडिंग को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच इस शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

इस बीच इन दोनों की शादी से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानकर फैंस हैरान हो जाएंगे।  ऋचा और अली इको-फ्रेंडली शादी करना चाहते हैं।  इस शादी में हर एक चीज़ इको-फ्रेंडली हो ताकि उससे पर्यावरण को किसी भी तरह का कोई नुकसान ना पहुंच पाए। ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ में अली की को-स्टार रहीं लेजेंड्री एक्ट्रेस जूडी डेंच और जेरार्ड बटलर को भी आमंत्रित किया गया है।

इसके अलावा अली ने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘कंधार’ के को-स्टार का भी इस समारोह के लिए इंवाइट किया है। बताया जा रहा है कि जासूसी थ्रिलर ‘तेहरान’ के कलाकार भी मेहमानों क लिस्ट में शामिल हैं।

ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी में हर एक चीज़ को पर्यावरण को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। उनकी शादी की सारी सजावट प्राकृतिक चीजों से हो। मेहमानों को जिस थाली में खाना परसा जाएगा वो भी इको-फ्रेंडली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *