सामग्री :-

छेना बनाने के लिए- 1 लीटर दूध
नींबू का रस – 2 बड़ा चम्मच
चीनी – 450 ग्राम
चम्मच अरारोट – 1 बड़ा

भरावन के लिए :-

खोया – एक छोटी कटोरी
4 इलायची (छीलकर पिसी हुई)
4 पिस्ता (बारीक कटे हुए)
5 बूंद केवड़ा एसेन्स
1 छोटा चम्मच पीला रंग
1 लीटर पानी

इस तरह बनायें

चमचम बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बड़े बर्तन में दूध उबालें। फिर एक कटोरी में नींबू का रस और बराबर मात्रा में पानी मिला लें। दूध में पहला उबाल आते ही नींबू के रस को दूध में डालकर चम्मच से चलाएं। नींबू का रस डालते ही दूध फट जाएगा। जैसे ही वह पूरी तरह से फट जाए, इसे एक मलमल के कपड़े या छन्नी की सहायता से छान लें और आंच बंद कर दें।

मीडियम आंच में एक पैन में खोया को अच्छी तरह से भून लें और आंच बंद कर दें। खोये को अच्छे से ठंडाकर मैश कर लें। बूरा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।  इसी तरह से सारे चमचम भर लें और फिर इन्हें ठंडा होने के लिए फ्रिज में एक घंटे के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *