अक्सर बहुत से लोग दूध पीने के नाम पर मुँह बनाने लगते हैं। वैसे तो दूध किसी भी रूप में स्वाथ्यवर्धक होता है लेकिन अगर आप Cold Milk के फायदों के बारे में जान लें तो आप भी ढूढ़ पीना शुरू कर देंगे

Cold Milk ना केवल स्‍वास्‍थ्‍य से भरा होता है बल्‍कि टेस्‍ट में भी काफी लाजवाब माना जाता है। ठंडा दूध पीने से एसीडिटी, मोटापा, बार-बार भूख लगना आदि जैसी छोटी मोटी बीमारियां दूर हो सकती हैं। यही नहीं अगर आप जिम से आकर बुरी तरह से थक जाते हैं और तुरंत एनर्जी के लिए ठंडा दूध किसी औषधि से कम नहीं। इससे खोई हुई एनर्जी भी वापस आएगी और मसल्‍स को रिपेयर होने के लिए प्रोटीन भी मिलता है।

अगर आप बिल्‍कुल ठंडा दूध पीएं तो शरीर को पहले उसे नॉर्मल तापमान पर लाने के लिए कैलोरी बर्न करनी पड़ेगी और फिर उसे पचाना पड़ेगा। इससे आपका मोटापा कंट्रोल में रहेगा।

इसमें गैस को दबाने के गुण होते हैं जो कि खाना पचाने के लिए लाभकारी है। यह फैट, घी या तेल को आराम से पचा सकता है। अगर इसमें अदरक या मिर्च मिला कर पिया जाए तो ज्‍यादा असरदार होता है।

ठंडे दूध में एलेक्‍ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को डीहाइड्रेशन होने से रोकते हैं। अगर आप दिन में दो गिलास ठंडा दूध पीते हैं तो आपका शरीर हमेशा हाइड्रेट बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *