सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही को आज फिर ईओडब्ल्यू के दफ्तर में तलब किया गया है।कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा लगातार दोनों अभिनेत्रियों पर शिकंजा कस रही है.बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से दिल्ली पुलिस ने 8 घंटे पूछताछ की थी. अब नोरा फतेही पूछताछ के लिए पहुंची है. उनसे कई तरह के सवाल पूछे जाएंगे. वहीं सुकेश की ओर से दिए गए गिफ्ट्स पर भी चर्चा होगी.

नोरा फतेही ने कॉनमैन मामले में बताया था कि उसकी पत्नी ने उससे एक नेल आर्ट फंक्शन के लिए बात की और फिर अक्सर उसे फोन किया करती थी. उन्होंने उसे एक बीएमडब्ल्यू और अन्य उपहार में दिए.

नोरा ने कहा कि वह उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में नहीं जानती थी. एक्ट्रेस दिल्ली में ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंच चुकी हैं। आज दिल्ली पुलिस उनसे इस मामले में दूसरी बार पूछताछ करेगी। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस इस मामले में एक्ट्रेस से घंटों पूछताछ कर चुकी है।

इस महीने के शुरुआत में बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्री नोराह फतेही से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में छह-सात घंटे तक पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *