हरिद्वार पथरी की जहरीली शराब कांड में अस्पताल में भर्ती सूखा सिंह (40) की आज सोमवार सुबह मौत हो गई। सुबह तीन बजे रूपा सिंह को खून की उल्टी हुई।

पथरी थाना क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में जहरीली शराब पीने से रविवार को तीन और ग्रामीण की मौत हो गई। शराब पीने से बीमार हुए दो ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो ने शुक्रवार और पांच ने शनिवार को दम तोड़ा। वहीं रूपा सिंह (35) सोम सिंह निवासी शिवगढ़ की रविवार सुबह मौत हो गई। रूपा सिंह को आज सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात अजय (40) पुत्र जोगेंद्र निवासी फूलगढ़ की की भी मौत हो गई।

इनमें से एक सूखा सिंह की हालत नाजुक थी, जिसकी सोमवार को मौत हो गई। जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।  पुलिस प्रशासन का कहना है कि रविवार को दो लोगों की मौत ही शराब पीने से हुई है।

अजय को रविवार सुबह सिडकुल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।तीन और ग्रामीणों की मौत हो गई। दो ग्रामीण हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हैं।मरने वालों में पांच फूलगढ़ और दो शिवगढ़ के रहने वाले थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *