रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को रिलीज़ हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया।हालांकि रिलीज से पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ को बायकॉट गैंग का सामना करना पड़ा था.

जबकि फिल्म रणबीर और आलिया के लिए सबसे बड़ी ओपनर में से एक है। कई रिपोर्टों का दावा है कि फिल्म के रिव्यूज से पीवीआर और आईनॉक्स जैसे थिएटर के शेयरों में गिरावट आई है।

इसी रिपोर्ट पर निशाना साधते हुए विवेक अग्निहोत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है। उन्होंने अपनी बात को शायरी में समेटा है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट में लिखा- हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन दिल के खुश रखने को ‘गालिब’ ये खयाल अच्छा है। ब्रह्मास्त्र का उच्चारण भी नहीं कर सकते। वह एक अद्भुत निर्देशक हैं। मुझे उनकी वेक अप सिड और दूसरी फिल्म पसंद आई और काश उन्होंने एक बेहतरीन फिल्म बनाई होती।

इस रिपोर्ट के संदर्भ में विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट साझा किया था।सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म से सिनेमाहॉल को 800 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। अब इस तरह की रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है, इसका भी खुलासा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *