उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज शुक्रवार को जनपद जौनपुर में है, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से जौनपुर को 258 करोड़ रुपये की 116 परियोजनाओं की सौगात दी।

 CM योगी आदित्‍यनाथ ने आगे यह भी कहा कि, ”अन्यथा जैसे रैकेट 2017 से पहले विकास कार्यों में घुन की तरह पूरी व्यवस्था को खोखला बनाते थे उसका परिणाम जगजाहिर है… उत्तर प्रदेश आज दंगा मुक्त प्रदेश है। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़ों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश में एक नजीर बन रही है।”

उन्होंने बटन दबाकर इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। करीब 25 मिनट के संबोधन में कहा कि, उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। यह प्रदेश देश में नजीर बन रहा है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज जौनपुर में उमा नाथ सिंह ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *