सोनाली फोगाट केस की जांच कर रही गोवा पुलिस की तीन सदस्यीय टीम रविवार को एक घंटे तक पीए सुधीर सांगवान के रोहतक की सनसिटी स्थित मकान पर रही।सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बताया कि गोवा पुलिस की टीम आज गुरुग्राम जाएगी

सनसिटी में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि गोवा पुलिस सिविल वर्दी में दिल्ली नंबर की कार में सवार थी। उसने सुधीर सांगवान के मकान के बारे में पूछा, लेकिन मुझे पता नहीं था कि मकान कहां हैं।बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट को आज खोला जाना है, सोनाली और सुधीर गोवा जाने से पहले इसी फ्लैट में रुके थे.

परिवार के सदस्यों ने 4 दिन तक हिसार में की गई गोवा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. परिवार के सदस्यों के मुताबिक गोवा पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है. इस पर एक पुलिसकर्मी बोला, पता बता दे, नहीं तो वर्दी नहीं रहेगी सुरक्षा गार्ड की। उसे वास्तव में मकान का पता नहीं था।

इस संबंध में गोवा के पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह ने कहा कि रिंकू द्वारा लगाए गए विभिन्न आरोपों के आधार पर पुलिस टीम कई स्थानों पर गई। टीम अन्य स्थानों पर भी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *