भारतीय लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेने के लिए खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।राहुल शर्मा ने साल 2011 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था. साल 2012 में वो पहला टी20 इंटरनेशनल खेले थे.

राहुल शर्मा अब रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया इलेवन के लिए खेलते दिखेंगे. राहुल शर्मा ने बताया कि उन्होंने सचिन से बात करने के बाद ये फैसला लिया. सचिन ने ही राहुल शर्मा को वर्ल्ड सीरीज में खेलने का सुझाव दिया.

8 दिसंबर 2011 को भारत के लिए डेब्यू करने वाले राहुल ने बड़े नाम के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा, मगर जल्दी है वह विवादों में फंस गए और फिर इंजरी ने उन्हें जकड़ लिया। बता दें राहुल शर्मा 44 आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं. साल 2011 में पुणे वॉरियर्स के लिए खेलते हुए इस लेग स्पिनर ने सचिन तेंदुलकर को अपने पहले ही ओवर में आउट कर सुर्खियां बटोरी थी.

राहुल शर्मा की सचिन ने तारीफ की थी और उनकी तुलना अनिल कुंबले से होने लगी. कुछ ही महीनों में राहुल शर्मा टीम इंडिया में भी आ गए.राहुल के बॉलिंग एक्सन की तुलना महान स्पिनर अनिल कुंबले से होती थी। आईपीएल 2011 में पुणे वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने सचिन तेंदुलकर का विकेट लेकर सबसे पहले सुर्खियां बटोरी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *