चेन्नई से दुबई जाने वाली इंडिगो  की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद से हड़कंप मच गया. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि लेकिन ये कॉल फर्जी निकली।

इस संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक गुमनाम कॉल आई जिसके बाद एयरपोर्ट पुलिस को सतर्क कर दिया गया है. आनन-फानन में पुलिस ने जब अज्ञात कॉल के आधार पर फ्लाइट के अंदर जांच शुरू की तो यह फर्जी कॉल निकला. पुलिस ने फोन करने वाले का पता लगाने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है.

अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि विमान में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे अधिकारियों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि जिस विमान को सुबह 7.20 बजे रवाना होना था, उसने जांच के बाद दिन में अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।

विमान सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रवाना होने के लिए तैयार था. फोन करने वाले का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है. हालांकि, विमान में ऐसा कोई सामान नहीं मिला, जिसके बाद अधिकारियों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *