तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह एक बार फिर से मुश्किल में हैं। उनके खिलाफ आज सुबह ही हैदराबाद पुलिस ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाला बयान देने का आरोप लगा है। इसके साथ ही उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

भाजपा ने टी राजा सिंह से 10 दिन में जवाब देने को कहा है। इसके अलावा भाजपा विधायक के खिलाफ जांच भी बिठाई गई है।हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था।

इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। इसके बाद सोमवार देर रात हैदराबाद में सैंकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और भाजपा विधायक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने आज सुबह धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टी. राजा सिंह ने कहा था कि आप लोग हमारे भाईयों के गले काटते हो और वीडियो जारी करते हो। सोचो यदि हिंदू भाई भी ऐसा ही करते हैं तो फिर आप लोगों का क्या होगा। उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का जिक्र करते हुए कहा था कि उसने कॉमेडी के नाम पर माता सीता और भगवान राम का अपमान किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *